
अभिजीत दीपके, सह-संयोजक सौरव दास और आशुतोष रांका को मजिस्ट्रेट कोर्ट की ओर से रविवार को रिहा किए जाने के बाद सीजेपी के आधिकारिक अकाउंट से हुई पोस्ट में लिखा गया कॉकरोच कभी मरते नहीं.
वहीं, आशुतोष रांका ने रिहा होने के बाद बताया कि सीजेपी रविवार दोपहर 2 बजे प्रेस कॉन्फ़्रेंस करेगी.
सीजेपी की लीगल हेड रत्ना सिंह के मुताबिक़, तीनों लीडर को इस शर्त पर रिहा किया गया है कि वे एक साल तक शांति भंग नहीं करेंगे.
दीपके, रांका और दास को 10 अक्तूबर को दिल्ली एयरपोर्ट पर प्लेन से ही हिरासत में ले लिया गया था.
रविवार को कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के फ़ाउंडर अभिजीत दीपके, सह-संयोजक सौरव दास और आशुतोष रांका को पुलिस हिरासत से रिहा कर दिया गया.